जलालपुर: चार महीने बाद मिला खोया मोबाइल, उपभोक्ता ने ली राहत की सांस
Jalalpur, Saran | Apr 28, 2026 जलालपुर थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी बालेंद्र मिश्रा का चार माह पहले खोया मोबाइल आखिरकार पुलिस की तत्परता से बरामद हो गया। मंगलवार को उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी माह में उनका मोबाइल गुम हो गया था । जिसके बाद उन्होंने थाने में आवेदन दिया था लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने मोबाइल को खोज निकाला और उन्हें सौंप दिया।