मंदसौर: थाना नई आबादी पुलिस ने नाबालिग अपहृता को 4 घंटे में किया सकुशल दस्तयाब, तीन आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर थाना नई आबादी के अंतर्गत सूचनाकर्ता पिता ने अपनी नाबालिग बालिका के गुम होने की रिपोर्ट थाने पर दर्ज करायी थी। जिस पर थाना नई आबादी पर गुमशुदगी दर्ज की ओर मामला विवेचना मे लिया और पुलिस द्वारा टीम गठित कर तत्परता से मुखबीर सुचना तंत्र के आधार पर तीन अज्ञात आरोपीगण के द्वारा अपनी बोलेरो कार से अपह्ता को ले जाने की सुचना पर तत्काल पुलिस ने पकड़ा।