प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत नागौर में भी एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस कार्रवाई कर रही है। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दौरान शनिवार को पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई की है। शनिवार शाम 5:00 बजे तक पुलिस शहर में चौराहे पर चालान काटती नजर आई।