चंदला: बिशना खेड़ा में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक व्यक्ति को किया लहूलुहान, हमला कर घायल
शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे बिशना खेड़ा में पुरानी रंजिश के चलते चचेरे भाइयों देशराज, संतराम, रमेश, और रामखिलावन ने पप्पू पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पप्पू को चंदला स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.