चंदला: चंदला में सिद्धार्थ गुप्ता पर गाली-गलौज और मारपीट का मामला दर्ज
शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे चंदला निवासी तनु सोनी उम्र 25 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सिद्धार्थ गुप्ता ने पुरानी बुराई के चलते उन्हें मां-बहन की बुरी गालियां दी, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सिद्धार्थ गुप्ता के खिलाफ BNS धारा 296, 115(2), 3, और 51(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।