शामली: शामली के सिंभालका गांव में भीषण जलभराव के कारण गलियां तालाब में तब्दील, जनता परेशान
Shamli, Shamli | Jul 9, 2026 लगातार हो रही बारिश से शामली जिले में विभिन्न स्थानों पर भीषण जलभराव के हालात बन गए हैं। गुरूवार को सिंभालका गांव में भी जलनिकासी की व्यवस्था ठप्प होने के कारण गांव की सडकें तालाबों में तब्दील होती नजर आई। इससे लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ी, वहीं लोग पानी से होकर आवागमन करते नजर आए। जलभराव के चलते विद्युत आपूर्ति भी विभिन्न स्थानों पर बाधित हुई है।