मिर्ज़ापुर: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, बूढ़ेनाथ मंदिर में बारिश के बीच भक्तों ने किए दर्शन पूजन
सावन के पहले सोमवार को शिवालियों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रात भर हुई बारिश और सुबह की रिमझिम फुहारों के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के बूढ़ेनाथ मंदिर में भोर से ही लंबी कतारे लग गई और पूरा वातावरण हर हर महादेव के जय घोष से गूंज उठा। धार्मिक मान्यता है कि सावन के पहले सोमवार को जल अभिषेक से। मनोकामना पूर्ण होती है।