गाज़ियाबाद: युवती ने युवक का नंबर किया ब्लॉक, पीड़िता के पिता को भेज रहा अश्लील वीडियो, विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज
युवती ने जानकार के बार-बार फोन करने पर मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उनके पिता को फोन कर धमकी दी और उनके फोन पर अश्लील वीडियो भेजने लगा। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिहार के मूलनिवासी एक व्यक्ति विजयनगर थानाक्षेत्र में पत्नी, बेटे और 20 वर्षीय बेटी के साथ रहते हैं।