मेरठ: अब्दुल्लापुर में बिल्डर और पुलिस को लौटना पड़ा, किसानों ने जमीन पर कब्जा देने से किया इनकार, मुआवजे की मांग पर अड़े
मेरठ के अब्दुल्लापुर गांव में सोमवार को बिल्डर और पुलिस बल एक बार फिर जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे। हालांकि, किसानों ने मुआवजे की मांग पर अड़े रहते हुए कब्जा देने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।