तालबेहट: पूराकला मार्ग पर मेरोनमाता के पास 2 बाइकों की टक्कर, 1 महिला सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल पहुंचाया गया
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के पूराकला मार्ग पर मेरोन माता के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी,जिसमें बताया गया एक महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया है,उक्त मामले में डॉक्टर ने बताया एक युवक को जिला मेडिकल रेफर किया है।