बुरहानपुर कोतवाली थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी की दरियादिली का एक वीडियो सोमवार दोपहर 12 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल दिवाली बाजार में अपने परिवार के साथ खरीदी करने आए एक बालिका बाजार में परिवार से बढ़ गई थी जो राजपुरा के कांग्रेस पार्षद एहफाज मीर को मिली। इसकी सूचना कोतवाली प्रभारी को थाने पहुंचकर दी। थाना प्रभारी ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।