बड़वाह नावघाट खेड़ी नर्मदा तट स्थित दो स्थान नावघाट खेड़ी एवं सुंदरधाम आश्रम पर मां नर्मदा जयंती के 19 जनवरी से सप्त दिवसीय भव्य आयोजन प्रारंभ हो रहे है। जिनकी व्यवस्था को लेकर बुधवार शाम साढ़े पांच बजे से एसडीएम सत्यनारायण दर्रा एसडीओपी श्रीमति अर्चना रावत तहसीलदार शिवराम कनासे थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर, जनपद सीईओ मुकेश जैन की टीम ने निरीक्षण किया।