विदिशा नगर: डाक कर्मचारी संघ की संभागीय 2 वर्षीय सम्मेलन का आयोजन रविवार को जालोरी गार्डन में हुआ, बड़ी संख्या में डाक कर्मचारी शामिल हुए
रविवार को संभाग स्तरीय भारतीय डाक कर्मचारी संघ की सम्मेलन का आयोजन जालौर गार्डन में किया गया। इस दौरान विदिशा रायसेन जिले के डाक कर्मचारियों के साथ में भोपाल और दिल्ली से पदाधिकारी भी सम्मिलित रहे। डाक कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को मंच पर रखा गया और उन्हें हल करने के संबंध में चर्चा की गई। शासन के सामने भी कई मांगे हल करने के लिए रखने की बात कही गई।