पटना ग्रामीण: पटना में मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹5 लाख की शराब ज़ब्त
पटना में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद मद्य निषेध विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की लगातार छापेमारी के दौरान अब तक लगभग 24 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध शराब बरामद की जा चुकी है। वहीं सोमवार को कार्रवाई में विभिन्न बड़े-बड़े ब्रांड की करीब 5 लाख रुपये की शराब जब्त की गई है।