खगड़िया: खगड़िया शहर में अकीदत के साथ बकरीद की नमाज अदा की गई, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
खगड़िया शहर में गुरुवार की सुबह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे अकीदत और उत्साह के साथ बकरीद पर्व की नमाज अदा की। शहर के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह दस बजे तक नमाज का दौर चलता रहा। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी तथा देश और समाज में अमन-चैन की दुआ मांगी