श्री विजयनगर: जैतसर पदमपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर और पिकअप की भिड़ंत से ट्रैक्टर तीन हिस्सों में बिखरा
Shree Vijainagar, Ganganagar | Apr 26, 2026
जैतसर-पदमपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां पिकअप और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर तीन हिस्सों में बंट गया। पास में रेहड़ी लगाने वाला एक युवक भी हादसे की चपेट में आकर घायल हो गया। रविवार दोपहर 2:00 बजेमिली सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को उपचार के लिए भेजा।