दरभंगा: दरभंगा में पहली बार यूरोलॉजी पर अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला, 4-5 जुलाई को जुटेंगे देश-विदेश के 400 से अधिक विशेषज्ञ।
दरभंगा में पहली बार यूरोलॉजी के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला का आयोजन होने जा रहा है। बिहार यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में "यूरो स्टोन रिसर्च सेंटर मिडटर्म वर्कशॉप 2026" का आयोजन 4 एवं 5 जुलाई को होटल गार्सिया इंटरनेशनल, दरभंगा में होगा। इसकी जानकारी यूरो स्टोन रिसर्च सेंटर के डॉ. मनोज कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।