गौनहा: भीतिहरवा गांधी आश्रम से कल्पना इनामदार ने शुरू किया अनिश्चितकालीन आमरण अनशन
महात्मा गांधी की ऐतिहासिक कर्मभूमि भीतिहरवा गांधी आश्रम के मुख्य द्वार के समक्ष लोक आंदोलन न्यास के बैनर तले कार्याध्यक्ष कल्पना इनामदार ने चटाई पर बैठकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की शुरुआत की। आमरण अनशन का शुभारंभ करने के पूर्व लोक आंदोलन न्यास के कार्यकर्ताओं सहित कल्पना इनामदार ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित की।