गौनहा: माधोपुर पंचायत के पकड़ी बिसौली गांव में आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्कूल बैग और पोषण किट का वितरण किया गया
माधोपुर पंचायत की मुखिया मंजुला मिश्रा द्वारा माधोपुर पंचायत के पकड़ी बिसौली गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 80, 179 व 180 के नामांकित बच्चों के बीच स्कूल बैग व पोषण कीट का वितरण शनिवार को की गई। मुखिया प्रतिनिधि रानू मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र के 40-40 बच्चों के बीच बैग व कीट का वितरण किया जा रहा है।