विदिशा नगर: करैयाखेड़ा रोड पर पाइपलाइन सुधारने के दौरान मिट्टी धसकने से नपा का मजदूर हुआ घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा...
सोमवार को करैयाखेड़ा रोड पर पेयजल पाइपलाइन सप्लाई करने वाला पाइप क्षतिग्रस्त हो गया था। उसकी मरम्मत का काम दोपहर में किया जा रहा था। दोपहर 2:30 बजे काम कर रहे नपा के मजदूर मोहर सिह कुरवाह उस समय दुर्घटना का शिकार हो गया जब मिट्टी अचानक धसक गई और वह गड्ढे में जा गिरा, उसके ऊपर कंक्रीट मिट्टी और अन्य चीज भी जा गिरी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई ।