बागपत: ग्राम हमीदाबाद नयागांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने कार और पिकअप की भिड़ंत, हादसे में महिला सहित 2 घायल
बुधवार की दोपहर करीब दो बजे जनपद गाजियाबाद के शालीमार गार्डन निवासी वसीम के मुताबिक वह अपने मां शकीला के साथ कार में सवार होकर बागपत से टटीरी ओर जा रहे थे। ग्राम हमीदाबाद नयागांव स्थित पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए कार मोड रहा था। उसी दौरान सामने से आ रहे पिकअप की कार से भिडंत हो गई। हादसे में मां और पिकअप चालक उपदेश घायल हो गया।