जैतहरी: तूफानी रात में जंगल में डटा वन अमला, ड्रोन से हाथियों पर रखी कड़ी नजर, ग्रामीणों को चेतावनी
हाथियों की सक्रियता के बीच वन विभाग ने 30 अप्रैल शाम से 1 मई सुबह तक विशेष रात्रिकालीन गश्त चलाई। वन मंडलाधिकारी डेविड चेन्नाप व एसडीओ प्रीतेश पखाले सहित रेंज ऑफिसर विवेक मिश्रा सहित अधिकारियों ने खुद मैदान में उतरकर संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी की,ड्रोन से हाथियों की लोकेशन ट्रैक की गई और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई।