नौरोजाबाद: नौरोजाबाद मौहार दफाई की बन्द 8 नम्बर बन्द खदान से कोयले का अवैध उत्खनन करते कमलेश गिरफ्तार
नौरोजाबाद थानांतर्गत आठ नंबर बंद खदान मौहार दफाई नौरोजाबाद में आरोपी द्वारा अवैध रूप से कोयले का उत्खनन करते पाए जाने पर आरोपी कमलेश बेलदार की कब्जे से 35 बोरी कोयला जप्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ नौरोजाबाद थाने में 379 एवं 4 /21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।