पन्ना: नल' सूखे... 'जल' जीवन मिशन फेल: पन्ना में बाघों के बीच प्यास बुझाने की जंग।
#jansamasya
Panna, Panna | Apr 25, 2026 पन्ना जिले की ग्राम पंचायत गहरा में भीषण गर्मी के बीच जलसंकट ने हाहाकार मचा दिया है। 'जल जीवन मिशन' के दावों की पोल खोलती इस जमीनी हकीकत में आदिवासी ग्रामीण जान जोखिम में डालकर, हिंसक जानवरों के साये में मीलों दूर से पानी ला रहे हैं। सूखे हैंडपंप और दूषित झिरिया के भरोसे प्यास बुझाते इन ग्रामीणों की सुध आखिर प्रशासन कब लेगा?