लाडपुरा: कोटा एयरपोर्ट के सामने मार्केट में लगी भीषण आग, अग्निशमन विभाग की दमकल ने आग पर पाया काबू
Ladpura, Kota | May 27, 2024 कोटा एयरपोर्ट के सामने देर रात को मार्केट में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक मार्केट में रखी बॉडी में आग लगने की सूचना अग्निशमन दमकल को मिली थी। इसके बाद दो गाड़ियां मौके पर भेजी गई और आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। हालांकि आग किस वजह से लगी है इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।