लाडपुरा: भीमगंजमंडी पुलिस ने गिरफ्तार 5 शातिर बदमाशों का आमजन से भय निकालने के लिए थाना क्षेत्र में निकाला जुलूस
Ladpura, Kota | May 27, 2024 भीमगंजमंडी पुलिस ने बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे गिरफ्तार 5 शातिर इनामी बदमाशों का आज लोगो के दिलो से भय निकालने के लिए थाना क्षेत्र में जुलूस निकाला। थानाधिकारी रामकिशन गोदारा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की लोगो मे दहशत कम करने के लिए इनका पूरे थाना क्षेत्र में जुलूस निकालकर घुमाया गया।ताकि आमजन को लगे कि कानून से कोई बड़ा नही है।