पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत खरपोखा दुमोहाना नदी से शनिवार को 9 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव देखे जाने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और इसकी सूचना पीरटांड़ थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।