प्रयागराज में देर रात आई आंधी और तूफान ने कई इलाकों की बिजली व्यवस्था को बाधित किया, लोग रहे परेशान
Sadar, Allahabad | May 29, 2026
प्रयागराज में देर रात अचानक मौसम ने खतरनाक रूप ले लिया। गरज-चमक के साथ आई तेज आंधी और झमाझम बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक भारी तबाही मचा दी। करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में बिजली के पोल, भारी पेड़, बिजली के तार और टावर धराशायी हो गए। देर रात से ही कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप है, वहीं नेटवर्क बा