बागपत: नोएडा STF और कोतवाली बागपत पुलिस की मुठभेड़ में ढेर हुए ₹1 लाख के इनामी संदीप के एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रेटी जांच
मंगलवार को करीब एक बजे STF व कोतवाली बागपत पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए एक लाख रुपये के इनामी संदीप का डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। मजिस्ट्रेट की देखरेख में पंचनामा की कार्रवाई हुई, इसकी वीडियोग्राफी हुई। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन उसके शव को लेकर रोहतक के लिए रवाना हो गए। वहीं पुलिस उसके फरार साथी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।