मुरैना नगर: एसपी के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने 5 आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस किए निलंबित, ASP अरविंद ठाकुर ने दी जानकारी
एसपी समीर सौरभ के प्रतिवेदन पर जिला कलेक्टर अंकित अस्थाना ने विभिन्न थाना क्षेत्र के अपराध में शामिल आरोपियों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं।इस मामले में आज दोपहर ASP डॉ अरविंद ठाकुर ने बताया की बीते एक माह में लगभग 20 लोगों के शस्त्र लाईसेंस निलंबित किए जा चुके है।इसी क्रम में अभी 5 आरोपियों के शस्त्र लाईसेंस निलंबित किए है।