बालोद: सिंघोला, मंगलतराई और मथेना समेत कई गांवों में नजर आ रहे भालू, भोजन संकट के कारण आबादी वाले इलाकों की ओर बढ़ा रुख
Balod, Balod | May 17, 2026 बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक के सिंघोला, मंगलतराई और मथेना क्षेत्र के जंगलों में भालुओं की अच्छी संख्या पाई जाती है, लेकिन पिछले कुछ समय से इनके सामने भोजन का संकट गहराने लगा है। जंगलों में प्राकृतिक भोजन स्रोत कम होने के कारण भालू अब रात के समय गांवों और आबादी वाले इलाकों की ओर पहुंचने लगे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीव-मानव संघर्ष की आशंका बढ़ गई है।