बिसवां: चंदौली गांव के पास दुल्हन लेकर लौट रहे दूल्हे की कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, दुल्हा, दुल्हन और चार लोग घायल
थानगांव क्षेत्र के हज़रिया निवासी दूल्हा सिराजुद्दीन पुत्र अली अहमद अपनी दुल्हन आसमा के साथ बारात तंबौर से वापस लौट रहे थे। बुधवार की रात लगभग 9 बजे तंबौर महमूदाबाद मार्ग पर चंदौली के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी डिजायर कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोग घायल हो गए।