रघुनाथपुर: राजपुर खेल मैदान में कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित, प्रशासन व कार्यकर्ता जुटे तैयारी में
रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर खेल मैदान में 29 अक्टूबर की सुबह 11 बजे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारी में कार्यकर्ता व प्रशासन जुट चुका है। मंगलवार की सुबह 9 बजे कार्यकर्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री सिवान जिला के आठों विधानसभा के एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष जनसभा को संबोधित करेंगे।