प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी की दर कम करने से दीपावली उत्सव में मध्यम एवं गरीब परिवार को बड़ी राहत मिली है, इसी को लेकर बुधवार की शाम को विधायक डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता शहर के मुख्य मार्गो पर निकले। जिसमें प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आग्रह किया।