चैनपुर: करसो के केल्हार जंगल से महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी,घटनास्थल से महुवा शराब,चना और नशीला रॉकेट भी मिला
चैनपुर थाना क्षेत्र के करसो पंचायत के केल्हार जंगल में मंगलवार की सुबह एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिला। शव देखे जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर महुवा शराब, चना और नशीला रॉकेट भी मिला है। संभावना है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई और उसे जला दिया गया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।