गुना नगर: परशुराम चौराहे पर पुलिसकर्मियों से हाथापाई और वर्दी फाड़ी, मामला दर्ज, शांति भंग करने पर भेजा जेल
गुना कैंट थाना के कलेक्ट्रेट और एसपी बंगले वाली रोड परशुराम चौराहा पर 29, 30 अक्टूबर की रात जिला कोर्ट में प्रेक्टिस करने वाले एक वकील पर पुलिसकर्मियों से गाली गलौज वर्दी फाड़ने का आरोप है। 30 अक्टूबर को प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण यादव ने कहा, गस्त पर निकले थे, बाइक में लात मारी धक्का मुक्की की। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज कर जेल भेजा है।