धामपुर: नहटौर के शादीपुर मार्ग पर बच्चेवाला क्रेशर के पीछे गुलदार ने दो गौवंशों को मार डाला
Dhampur, Bijnor | May 30, 2026 शनिवार की दोपहर करीब 12:00 आसपास के लोगों ने देखा कि नहटौर के शादीपुर मार्ग पर बच्चेवाला क्रेशर के पास दो गोवंश मृत अवस्था में पड़े हुए मिले।सूचना पर वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि गुलदार ने हमला कर दोनों गौवंशो को मार डाला ।इससे पूर्व भी इस क्षेत्र में गुलदार गोवंशों पर हमला कर चुका है।