कैराना: कैराना के मलकपुर गांव में जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मलकपुर में अपने मायके आई इमरानी पर गत 19 मई को उसके भाई सद्दाम ने दरांती से जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपी का 20 दिन की मासूम भांजी पर भी दिल नहीं पसीजा था और उसने उस पर भी हमला कर घायल कर दिया था। यही नहीं, बीच-बचाव में आई पड़ोसी गुफरान की पत्नी सीमा और भतीजी मुस्कान पर भी ताबड़तोड़ वार कर दिए थे।