चंदौसी: चंदौसी मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी बारिश के चलते कई पेड़ टूटे, वन विभाग की टीम मौजूद
संभल जनपद में मौसम ने अचानक करवट ली, जहां धूल भरी आंधी के साथ तेज बूंदाबांदी शुरू हो गई। आंधी के चलते मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई पेड़ गिर गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस टीम से एसआई विकास नेगी और तरुण चौहान भी मौके पर मौजूद रहे।