मंदसौर: तीन माह बाद बेटी लौटी घर, रेवास देवड़ा रोड स्थित अनामिका समिति का 58वां सफल पुनर्वास
मंदसौर के रेवास देवड़ा रोड स्थित अनामिका जनकल्याण सेवा समिति ने राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला रानी को तीन माह बाद परिजनों से मिलाया,दलौदा पुलिस उसे आश्रय गृह लाई थी, काउंसलिंग और प्रयासों से पहचान होने पर 25 जून को पिता रतनलाल भील के सुपुर्द किया गया। यह संस्था का 58वां सफल पुनर्वास है,