ऊंचाहार: खान आलमपुर सतहरा गाँव के पास संतुलन बिगड़ने से नहर में गिरा भूपेंद्र प्रताप सिंह
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के खान आलमपुर सतहरा गाँव के पास रविवार को शारदा सहायक नहर में एक युवक डूब गया था, जिसका शव मनीरामपुर पुल के पास से पुलिस ने बरामद किया था।शव की शिनाख्त सलोन थाना क्षेत्र के फतेहाबाद निवासी भूपेंद्र प्रताप सिंह के रुप में हुई थी।सोमवार को परिजनों ने बताया कि, गन्दगी धोने के दौरान सन्तुलन बिगड़ने से युवक नहर में डूबा था।