अनूपगढ़: पुलिस ने अंबेडकर सर्किल के पास महिला सहित तीन आरोपियों को 48 लाख रुपए की हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस ने अंबेडकर सर्किल के पास एक महिला सहित तीन आरोपियों को 96 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है आरोपियों से परिवहन में प्रयुक्त कार व हेरोइन बिक्री के 12,200 रुपये जब्त किये गए है। हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 48 लाख रुपए है। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने ईश्वर जांगिड़ ने आज शनिवार सुबह 11बजे बताया कि राणो बाई, राजकुमार और सोनीराम को गिरफ्तार किया है।