उंटारी रोड: मुरमा कला गांव में खलिहान में आग लगने से किसान को भारी नुकसान, 1000 से अधिक गेहूं के बोझे जलकर राख
ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के मुरमा कला गांव में एक किसान की मेहनत पर आग ने पानी फेर दिया। किसान बेलास साव के खलिहान में रखे गेहूं के बोझों में अचानक आग लग गई, जिससे करीब 1000 से अधिक बोझे जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए।बताया जा रहा है कि किसान ने कटाई के बाद गेहूं को थ्रेसरिंग के लिए खलिहान में जमा किया था। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते विकराल रूप