हाथरस: मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, एंबुलेंस से लाया गया जिला अस्पताल
मथुरा बरेली नेशनल हाईवे के जवाहर टोल के पास जनपद हाथरस के गांव भूतपुरा निवासी एक बाइक सवार युवक गोपाल पुत्र प्रेम सिंह को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारकर चालक अज्ञात वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे मे बाइक सवार युवक घायल व बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। नेशनल हाईवे कर्मचारियों द्वारा एंबुलेंस से घायल युवक को हाथरस के जिला अस्पताल लाया गया।