जलेसर: अवागढ थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान गांव विनायक निवासी एक आरोपी को अवैध असलहा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Jalesar, Etah | Sep 22, 2024 जनपद में अवैध शस्त्र बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत, थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी हरदेव पुत्र खडक सिह निवासी विन्नायक को एक अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।