जलेसर: गांव गहला में भारी बारिश के चलते राजवाहा की खंदी कटने से फसल हुई बर्बाद, सदमे में खेत पर 52 वर्षीय किसान की हुई मौत
Jalesar, Etah | Sep 21, 2024 थाना सकरौली क्षेत्र के अंतर्गत गांव गहला निवासी 52 वर्षीय बलवीर की सदमे में आकर मौत हो गई मृतक बालवीर के पुत्र रोहित ने बताया अत्यधिक बारिश के कारण फसल बर्बाद हो गई खेत पर फसल देख पिता सदमे में चले गए वहीं पर मौत हो गई, सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मृतक किसान के घर पहुंची जांच पड़ताल कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन देते हुए कार्रवाई में जुटी है।