गभाना: हाईवे पर भांकरी के पास डिवाइडर से टकराकर स्कूटी सवार तीन युवतियां घायल, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती
गभाना क्षेत्र में हाईवे पर गांव भांकरी के पास स्कूटी सवार तीन युवतियां डिवाइडर से टकराकर घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब सात बजे बुलंदशहर निवासी दिव्या अपनी साथी मुस्कान और अस्सी के साथ स्कूटी से अलीगढ़ की ओर जा रही थीं। इसी दौरान गभाना क्षेत्र में गांव भांकरी के समीप हाईवे पर किसी वाहन को बचाने के प्रयास में स्कूटी अनियंत्रित हो गई