पटना ग्रामीण: नदी थाना क्षेत्र से पुलिस ने 210 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की, पटना पुलिस ने दी जानकारी
नदी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शराब के विरुद्ध छापेमारी की। छापेमारी के दौरान रविवार को पुलिस ने 210 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है। रविवार शाम 5:36 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले में अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।