पटना ग्रामीण: फ्रेजर रोड: सिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पर वक्फ संपत्ति अवैध रूप से लीज पर देने का आरोप
वक्फ सुरक्षा परिषद और राष्ट्रीय मोमिन कॉन्फ्रेंस के द्वारा संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार के सिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन इरशाद अली आजाद की संपत्ति की जांच की मांग की गई है। रविवार शाम करीब 4:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह आरोप लगाया गया है कि इरशाद अली आजाद ने वक्फ की संपत्ति अवैध तरीके से लीज पर देकर काफी अवैध पैसा अर्जित किया है।