पटना ग्रामीण: महाशिवरात्रि महोत्सव में खाजपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शोभायात्रा में की आरती
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की शाम करीब 5 बजे पटना के खाजपुरा स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित महाशिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ,माता पार्वती एवं उनकी सवारी भगवान नंदी की आरती कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर